शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:सेमरा हरदो न्याय पंचायत बनी चैंपियन धर्मपुर बुजुर्ग ने कबड्डी में मारी बाजी – Semra Hardo Nyay Panchayat Emerged As The Champion; Dharmpur Buzurg Triumphed In Kabaddi

November 14, 2026


पडरौना। उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीललहा परिसर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार शाम पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में सेमरा हरदो न्याय पंचायत ने ब्लॉक चैंपियन का खिताब जीता, जबकि गुलेलहा दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग की कबड्डी में धर्मपुर बुजुर्ग की टीम विजेता बनी। सफल खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिधुआ बांगर की अंकिता प्रथम और धर्मपुर बुजुर्ग की संध्या द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग की संध्या ने पहला और सिधुआ बांगर की अंकिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में सिधुआ बांगर की अंकिता प्रथम और सेमरा हरदो की खुशी द्वितीय रहीं।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सखवनिया के सत्येंद्र प्रथम और सेमरा हरदो के आयुष द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सखवनिया के उमर फारूक ने पहला और गुलेलहा के अजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तथा टीम स्पर्धाओं की विजेता टीमें आगामी जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन रवींद्र नारायण पांडेय और शिवानंद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X