शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:नौ आईफोन के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार – The Accused Have Been Identified As Karan Chaurasia And Akash Chaurasia, Residents Of Nipaniya In The Sonauli Area

November 10, 2026


सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर बेलहिया क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने शनिवार देर रात नौ आईफोन के साथ दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक बाइक से सोनौली से भैरहवा जा रहे थे। पुलिस अब मोबाइल के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

रूपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड-1 स्थित बाईपास चौक पर इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया की टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षक हरिराम डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान यूपी नंबर की पल्सर बाइक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान नौ आईफोन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के सोनौली क्षेत्र के निपनिया निवासी करण चौरसिया और आकाश चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए आईफोन की अनुमानित कीमत 4.50 लाख नेपाली रुपये है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X