Mahoba News:घर से बिना बताए निकले मजदूर ने पैंट के फंदे से लटककर दी जान – A Labourer Who Left Home Without Informing Anyone Took His Own Life By Hanging Himself Using His Trousers As A Noose
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में रविवार सुबह गांव के बाहर बांस की कोठी से ग्रामीणों ने गांव निवासी मजदूर का शव लटका देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
लिलवल गांव निवासी राकेश (40) मजदूरी करते थे। उनके भाई रामप्रकाश ने बताया कि राकेश कभी-कभार शराब पी लेते थे। शनिवार रात किसी समय वह घर से निकल गए थे। देर रात तक वह वापस नहीं आए थे, परिजन भी सो गए थे। रविवार सुबह भी जब वह बिस्तर पर नहीं मिले तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब किनारे बांस की कोठी में पैंट के फंदे से उनका शव लटका देखा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश के परिवार में पत्नी रामदेवी और पुत्री प्रियंका है। राकेश की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
