रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:स्थापना दिवस पर याद किए गए लेखपाल संघ के संस्थापक – Lekhpals Play A Crucial Role In The Execution Of Administrative Tasks And In Ensuring Justice For The General Public

November 15, 2026


नौतनवा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को संघ का 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा याद किए गए।

तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि तहसीलदार कर्ण सिंह ने संघ संस्थापक एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तहसीलदार कर्ण सिंह ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ हैं। प्रशासनिक कार्यों के संपादन और आम जनता को न्याय दिलाने में लेखपालों की भूमिका अहम है। अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि लेखपालों के हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने के लिए मुरारी लाल शर्मा का योगदान अतुलनीय है।

इस दौरान नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, राहुल शर्मा, दीपेंद्र धवल, कृष्ण गोपाल, मंजूर अली, जहीरुद्दीन, सुनील वर्मा, रत्नेश गुप्ता, राघवेंद्र विश्वकर्मा, कौशलेंद्र शुक्ला आदि माैजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X