शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:नेपाली श्रमिकों के पंजीकरण के लिए सोनौली में बने हेल्प डेस्क – Gulzari Yadav, A Former Minister From Rupandehi District, Has Appealed To The Government Of Nepal To Take An Initiative In This Regard

November 14, 2026


सोनौली। भारत के विभिन्न शहरों में काम करने वाले नेपाली श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सोनौली-बेलहिया सीमा पर पंजीकरण हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग उठी है। रूपनदेही जिले के पूर्व मंत्री गुलजारी यादव ने नेपाल सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की है।

शनिवार शाम सोनौली-बेलहिया सीमा का दौरा करने पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और बंगलूरू समेत भारत के कई शहरों में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक रोजगार कर रहे हैं। काम के दौरान दुर्घटना, बीमारी, नौकरी छूटने और अन्य विषम परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार को भारत में काम करने वाले अपने नागरिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनानी चाहिए। सीमा पर हेल्प डेस्क स्थापित होने से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका पंजीकरण भी किया जा सकेगा। इससे जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और नेपाल के सामाजिक सुरक्षा कोष (एसएसएफ) की ओर से प्रवासी नेपाली श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल का लाभ भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों को भी मिलना चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X