Mahendragarh-narnaul News:आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्रो. रागी पर एफआईआर की मांग – Demand For An Fir Against Prof. Ragi Over Objectionable Remarks
नारनौल। यादव/अहीर समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नारनौल के अधिवक्ता निखिल यादव ने पुलिस से प्रो. संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, संबंधित पुलिस अधिकारियों व महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 नवंबर को एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कार्यक्रम में प्रो. संगीत रागी ने बहस के दौरान यादव/अहीर समाज को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक और जातिगत टिप्पणी की थी। शिकायत में कार्यक्रम की मूल रिकॉर्डिंग सुरक्षित करने, संबंधित प्रोडक्शन व ब्रॉडकास्ट रिकॉर्ड जुटाने और कार्यक्रम से जुड़े एंकर, प्रोड्यूसर, एडिटर व अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की गई है। संवाद
