रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahendragarh-narnaul News:कथूरा के चिंटू का अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में दिखाएंगे प्रतिभा – Chintu Of Kathura Selected In International Kabaddi Team
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:कथूरा के चिंटू का अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में दिखाएंगे प्रतिभा – Chintu Of Kathura Selected In International Kabaddi Team

November 22, 2026


-अंडर-20 फोर नेशंस कबड्डी कप के लिए भारतीय टीम में मिली जगह, पहली बार पहनेगा भारतीय जर्सी

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास के दम पर गांव कथूरा के युवा कबड्डी खिलाड़ी चिंटू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसका चयन अंडर-20 फोर नेशंस जूनियर बॉयज कबड्डी कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 22-23 नवंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होगी।

चिंटू पहली बार भारतीय जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उसकी इस उपलब्धि से गांव कथूरा के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), सोनीपत में भी खुशी का माहौल है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में अंडर-20 फोर नेशंस जूनियर बॉयज कबड्डी कप शुरू होगा। प्रतियोगिता में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी। इस टीम में कथूरा के चिंटू को जगह मिली है। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार है।

प्रतियोगिता में उसका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अहम रहेगा। चिंटू के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वह पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय रंगों में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने का उनका सपना अब पूरा होने जा रहा है। इस उपलब्धि से उसके परिवार, गांव और खेल प्रशिक्षकों में उत्साह है।

13 साल की उम्र से कबड्डी खेल रहे हैं चिंटू

चिंटू ने महज 13 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। शुरुआत से ही उसकी रुचि इस खेल में रही। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर उसने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसने अब भारतीय जूनियर टीम में जगह बनाने का मुकाम हासिल किया है।

साई सोनीपत के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में निखरी प्रतिभा

चिंटू की सफलता में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), सोनीपत के कबड्डी प्रशिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशिक्षकों ने उसके चयन पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्थान के खेल परिवार ने इसे खिलाड़ी की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। साई की कार्यकारी निदेशक ऋतु पथिक, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि चिंटू काठमांडू में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X