रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahendragarh-narnaul News:परिवार नियोजन की जिम्मेदारी महिलाओं पर ज्यादा, पुरुष नसबंदी में पीछे – The Burden Of Family Planning Falls More On Women; Men Lag Behind In Sterilization
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:परिवार नियोजन की जिम्मेदारी महिलाओं पर ज्यादा, पुरुष नसबंदी में पीछे – The Burden Of Family Planning Falls More On Women; Men Lag Behind In Sterilization

November 22, 2026


The burden of family planning falls more on women; men lag behind in sterilization.

फोटो संख्या:74- नागरिक  अस्पताल महेंद्रगढ़–संवाद

महेंद्रगढ़। परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद इसकी जिम्मेदारी महिलाओं पर अधिक दिखाई दे रही है। महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में नसबंदी करवाने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी अधिक है।

अस्पताल में हर सप्ताह करीब 20 से 25 महिलाएं नसबंदी करवा रही हैं। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को ऑपरेशन करने की व्यवस्था की है। यहां डॉ. कंवर सिंह की ओर से नसबंदी और नलबंदी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

सप्ताह में दो दिन निर्धारित करने का उद्देश्य परिवार नियोजन अपनाने के इच्छुक लोगों को बेहतर सुविधा देना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी विकल्पों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद पुरुष नसबंदी के मामले कम सामने आ रहे हैं। वहीं महिलाएं नलबंदी करवाने में अधिक रुचि दिखा रही हैं।

महिलाओं को अस्पताल में ही मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

नागरिक अस्पताल में परिवार नियोजन के ऑपरेशन के अलावा महिलाओं से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा भी सप्ताह में दो दिन उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। इससे महिलाओं को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जांच के बाद किया जाता है ऑपरेशन

एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि नसबंदी और नलबंदी करवाने के इच्छुक लोगों की पहले चिकित्सकीय जांच की जाती है। इसके बाद डॉक्टर की सलाह और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार ऑपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन ऑपरेशन होने से अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के प्रति जागरूक हों और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X