रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:पुलिस जवान रामकिशन यादव का आकस्मिक निधन – Sudden Demise Of Police Personnel Ramkishan Yadav

November 28, 2026


महेंद्रगढ़। गांव ढाणी सिसोठ निवासी हरियाणा पुलिस में कार्यरत एएसआई रामकिशन यादव का शुक्रवार को 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे बहादुरगढ़ पुलिस थाने में तैनात थे और पिछले पांच दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार गांव सिसोठ के श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने पुष्प चक्र अर्पित कर शस्त्र सलामी के साथ उन्हें राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए। अंतिम संस्कार में पुलिसकर्मियों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X