रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:नृत्य व गीत में सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय – Saraswati Vidya Mandir Secures Second Place In Dance And Song
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:नृत्य व गीत में सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय – Saraswati Vidya Mandir Secures Second Place In Dance And Song

November 28, 2026


Saraswati Vidya Mandir secures second place in dance and song

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्कूल
– फोटो : 1

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों टीम ने 25 नवंबर को बाल भवन कुरुक्षेत्र में हुई मंडल स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मंडल स्तरीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान हासिल किया है। अब विद्यालय की टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। प्राचार्य सुमित जिंदल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनकी मार्गदर्शक शिक्षिकाओं निशा व मीना को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और टीम भावना की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X