Mahendragarh-narnaul News:सात देशों के 20 कवियों ने कवि सम्मेलन में बांधा समा – 20 Poets From Seven Countries Enthralled The Audience At The Kavi Sammelan
नारनौल। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक हरियाणवी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें चार महाद्वीपों और सात देशों के 20 कवियों ने हरियाणवी भाषा में काव्य-पाठ किया। मुख्य अतिथि डॉ. केशवदेव शर्मा ने कहा कि हरियाणवी जनमानस की भाषा है जिसमें प्रदेश की मिट्टी की महक और संस्कृति की मिठास समाहित है। ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास मानव ने हरियाणवी भाषा की स्थिति पर विचार रखते हुए अपने दोहे प्रस्तुत किए। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, कनाडा सहित विभिन्न देशों के कवियों ने सहभागिता की। संवाद
