शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:चिराग तले अंधेरा… टंकी से 300 मीटर दूर कुल्लाई पहाड़िया प्यासा – Darkness Beneath The Lamp… Residents Of Kullai Pahadiya, Just 300 Metres From The Water Tank, Remain Parched
महोबा

Mahoba News:चिराग तले अंधेरा… टंकी से 300 मीटर दूर कुल्लाई पहाड़िया प्यासा – Darkness Beneath The Lamp… Residents Of Kullai Pahadiya, Just 300 Metres From The Water Tank, Remain Parched

November 5, 2026


Darkness beneath the lamp... residents of Kullai Pahadiya, just 300 metres from the water tank, remain parched.

फोटो 05 एमएएचपी 03 परिचय-कस्बा श्रीनगर के कुल्लाई पहाड़िया में स्थापित पानी की टंकी। संवाद
– फोटो : Archive

श्रीनगर (महोबा)। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का लाभ मोहल्ला कुल्लाई पहाड़िया के लोगों को चार साल बाद भी नहीं मिल सका है। हैरानी की बात यह है कि इस मोहल्ले से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर सात लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बना है। बावजूद इसके 1,500 की आबादी वाले मोहल्ले के लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पाइपलाइन बिछाने और कई घरों में कनेक्शन करने के बाद भी नलों में पानी नहीं पहुंचा।

कस्बा श्रीनगर में नमामि गंगे परियोजना के शुरू हुए करीब चार साल बीत चुके हैं। मोहल्ला कुल्लाई पहाड़िया में भी जल जीवन मिशन के तहत कंपनी की ओर से पाइपलाइन बिछाई गई थी। कई घरों में कनेक्शन किए गए लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इकबाल, रामप्रताप, मुन्ना आदि ने बातया कि समस्या के समाधान के लिए कंपनी के अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

भीषण गर्मी हो या सामान्य दिन, लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से पेयजल योजना को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। जिन स्थानों पर अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंची है, वहां संबंधित अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

नल से पानी की एक बूंद नहीं आई

मोहम्मद नजीम ने बताया कि घर के दरवाजे पर कनेक्शन कर दिया गया लेकिन चार साल बीतने के बाद भी नल से पानी की एक बूंद नहीं आई। ऐसे में हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। इससे पूरा दिन पानी की जुगाड़ में बीत जाता है।

प्रेमचंद्र वर्मा का कहना है कि उनके घर तक अभी पाइपलाइन डालकर कनेक्शन तक नहीं किया गया है जबकि दो साल पहले ही मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। कर्मचारियों को कई बार कनेक्शन के लिए कहा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X