सक्तेशगढ़। कंपोजिट विद्यालय जमुहार में बुधवार को राजगढ़ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें नौ न्याय पंचायतों के बच्चों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, योग और जिमनास्टिक में हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में पीएम श्री विद्यालय समुदवा ने शानदार प्रदर्शन कर ऑलओवर चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, योग और जिमनास्टिक में बालक-बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। कबड्डी में यूपीएस कुड़ी की टीम ने दमखम दिखाया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन व खेल भावना विकसित करते हैं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अगली प्रतियोगिता जनपद स्तर पर होगी।