रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:जैतपुर मुख्य मार्ग पर लगा जाम, प्रसूता को लेने जा रही एंबुलेंस फंसी – Traffic Jam On Jaitpur Main Road; Ambulance Heading To Pick Up A Woman In Labor Gets Stuck
महोबा

Mahoba News:जैतपुर मुख्य मार्ग पर लगा जाम, प्रसूता को लेने जा रही एंबुलेंस फंसी – Traffic Jam On Jaitpur Main Road; Ambulance Heading To Pick Up A Woman In Labor Gets Stuck

November 23, 2026


Traffic jam on Jaitpur main road; ambulance heading to pick up a woman in labor gets stuck.

फोटो 20 एमएएचपी 14 परिचय-सड़क में जाम के चलते फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहन। संवाद

बेलाताल (महोबा)। कस्बे में जैतपुर-नौगांव मुख्य मार्ग पर ड्योढ़ीपुरा बाईपास में अतिक्रमणयुक्त सड़क में दो वाहनों के आमने-सामने आ जाने से शुक्रवार की दोपहर भीषण जाम लग गया। जाम से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। प्रसूता को लेने के लिए जा रही एक एंबुलेंस जाम में करीब एक घंटे तक फंसी रही। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

कस्बा जैतपुर में बीज गोदाम से ड्योढ़ीपुरा तक आए दिन जाम की स्थिति रहती है। नालियों की ऊपर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने, सड़क किनारे तक सामान फैलाने व दुकानों में आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही के लिए जगह कम बचती है।

शुक्रवार को भी दो वाहनोंं के आमने-सामने आ जाने से दोपहर करीब दो बजे भीषण जाम लग गया। इस दौरान सीएचसी जैतपुर की 102 एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस सुगिरा गांव में प्रसव पीड़ा से परेशान प्रसूता जगत कुमारी को लेने के लिए जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर एक घंटा बाद आवागमन बहाल हो सका। दिनेश, दीपक, अमर सिंह ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X