Mahoba News:बिजली टीम से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार – Mobile Medical Units Will Provide Free Services In Seven Districts
श्रीनगर (महोबा)। बिजली चेकिंग के दौरान विभागीय टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गांव के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में पांच नवंबर को बिजली चेकिंग के दौरान गांव के रामलला पटेल व उसके पिता दीपू पटेल ने अन्य साथियों के साथ 33 केवी पावर हाउस श्रीनगर में तैनात अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य, संविदा लाइनमैन विश्वनाथ अनुरागी और मनीष गुप्ता के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जेई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि बिजली टीम से मारपीट के मामले में फरार पिता-पुत्र को गांव के पास से गिरफ्तार कर किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
