रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:बरात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने थाने में दी तहरीर – When The Wedding Procession Failed To Arrive, The Bride’s Father Filed A Complaint At The Police Station

November 22, 2026


जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरी पाठक गांव में शनिवार को बरात नहीं पहुंचने पर कन्या पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने को इसकी वजह बताते हुए पुलिस से शिकायत की। लड़की के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वर पक्ष की ओर से दूल्हे के लापता होने की गुमशुदगी प्रयागराज के मांडा थाने में पहले ही दर्ज कराई गई है।

बरी पाठक गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के खपरकुंचवा (राजापुर) निवासी लवकुश बिंद से तय की थी। 21 नवंबर को विवाह समारोह होना था। आरोप है कि वर पक्ष की ओर से दहेज में कार, सोने की चेन और मैरेज हाल में शादी कराने का दबाव बनाया जा रहा था। असमर्थता जताने पर शादी से तीन दिन पहले दूल्हे के लापता होने का नाटक किया गया। बरात नहीं आने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने दहेज के लोभियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विंध्याचल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी है। उधर, मांडा थाने में दूल्हे के लापता होने की गुमशुदगी पहले से दर्ज है। मांडा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X