शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:कार लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली – Accused Of Carjacking Arrested In An Encounter; Sustains Gunshot Wound To The Leg
मैनपुरी

Mainpuri News:कार लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली – Accused Of Carjacking Arrested In An Encounter; Sustains Gunshot Wound To The Leg

November 4, 2026


कुरावली। थाना कुरावली पुलिस ने मंगलवार सुबह कार लूट के आरोपियों की घेराबंदी की। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि लुटेरे पर करीब 29 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लुटेरे के दो अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

औरैया से कुछ दिन पहले कार बुक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसमें शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना प्रभारी ललित भाटी को सूचना मिली कि कार लूट में शामिल आरोपी साथियों के साथ कस्बे में है। इसके बाद घिरोर तिराहे के पास चेकिंग शुरू की गई। तभी गैलानाथ पुल की तरफ से सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु निवासी नगरिया यादवान, थाना भरथना, जनपद इटावा बताया। उसने अपने साथी छोटू उर्फ सौरिख निवासी तिकोनिया थाना कोतवाली इटावा और ध्रुव निवासी गांव बरतरा जनपद फिरोजाबाद के साथ कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चालक को पीटने के बाद रास्ते में फेंक कर भाग गए थे। पकड़े गए लुटेरे को जिला अस्पताल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ इटावा, मैनपुरी, औरैया और फिरोजाबाद जनपद के थानों में गैंगस्टर, एनडीपीएस, लूट, हत्या की कोशिश, आयुध अधिनियम सहित करीब 29 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आज भी वह वाहन लूट के लिए रेकी कर रहा था। जल्द ही उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। – अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण

फोटो 3 मुठभेड़ मेंं घायल लुटेरे के कब्जे से बरामद हुई कार। स्रोत विभाग

फोटो 3 मुठभेड़ मेंं घायल लुटेरे के कब्जे से बरामद हुई कार। स्रोत विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X