शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारियों से नोकझोंक, हंगामा – Altercation With Staff And Commotion During Electricity Inspection

November 4, 2026


रामपुर। मसवासी नगर के रजा पार्क मोहल्ले में बिजली चेकिंग के दौरान निगमीय कर्मचारियों और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। चेकिंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते नोकझोंक में बदल गई। इससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

विवाद के बाद बिजली निगम की ओर से मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। निगमीय कर्मचारियों ने युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई होने से पहले ही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। इसके बाद संबंधित युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिजली कर्मचारियों से माफी मांग ली। इस पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

इस संबंध में बिजली निगम के जेई श्रीकांत ने बताया कि बिजली चेकिंग के दौरान कुछ युवकों से विवाद हुआ था। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन युवकों के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X