शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:घर में घुसा तेंदुआ, बालिका पर हमला – Leopard Enters House, Attacks A Young Girl
बहराइच

Bahraich News:घर में घुसा तेंदुआ, बालिका पर हमला – Leopard Enters House, Attacks A Young Girl

November 13, 2026


Leopard enters house, attacks a young girl

शिवांगी। -संवाद

मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला गांव के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार शाम घर में घुसे तेंदुए ने सात वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। उसके पेट पर पंजे से गहरे खरोंच आए हैं। बालिका की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घटना के बाद से गांव में दहशत है।

लोनियनपुरवा निवासी सुरेश निषाद की पुत्री शिवांगी (7) बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर के बरामदे में थी। इसी दौरान घर में घुसे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग निकला।

रात में परिजनों ने घर पर ही बालिका की मरहम-पट्टी की। शुक्रवार सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गांव में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा के लिए लाइट लगवाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

मुर्तिहा के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। घटनास्थल पर मिले पगचिह्नों की जांच कराई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X