Mandi News:चीख पुकार और सिसकियों से दहला लडभड़ोल – Ladbharol Shaken By Cries, Wails, And Sobs

लडभड़ोल में हुए हादसे के बाद गमगीन परिजन। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
November 19, 2026

लडभड़ोल में हुए हादसे के बाद गमगीन परिजन। स्त्रोत : वीडियो ग्रैब
अपनों को खोने के गम में बेसुध हुए परिजन
भयावह मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी
डिजिटल पर न चलाएं…
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/लडभड़ोल। लडभड़ोल क्षेत्र में चार नाबालिगों समेत छह युवाओं की मौत से बुधवार दोपहर माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में वहां एंबुलेंस के सायरन, पुलिस की आवाजाही और परिजनों की चीखों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
खाई में गिरे वाहन से बच्चों के शव निकालने के लिए पुलिसकर्मी और ग्रामीण जुटे हुए थे। दूसरी ओर सड़क पर अपनों को खोने का दर्द परिजनों के आंसुओं और चीख पुकार के रूप में बाहर आ रहा था। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। अपने जिगर के टुकड़ों को खो चुके परिजन बदहवास होकर इधर-उधर दौड़ रहे थे। किसी को हादसे की भयावहता पर यकीन नहीं हो रहा था तो कोई अपनों को आखिरी बार देखने के लिए व्याकुल था। इस दौरान एक मां की ..ओ मेरेया बच्चेया… मैं अपने बच्चेया के जाणा… की दर्दभरी पुकार ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर नम हो गईं। एंबुलेंस के सायरन के बीच गूंजती परिजनों की चीखें हादसे के दर्द को बयां कर रही थीं।
इस दर्दनाक हादसे ने एक साथ कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। चार नाबालिग बच्चों और दो युवाओं की मौत से पूरे लडभड़ोल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस जगह कुछ देर पहले सामान्य चहल-पहल थी, वहां देखते ही देखते मातम छा गया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और मृतकों के परिवारों के दुख में शामिल होकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। स्थानीय निवासी राम सिंह, तेज सिंह, आदि ने बताया कि बच्चों के शव देख कर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
November 19, 2026
बर्फबारी और फिसलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला शिकारी देवी मार्ग पर भी आवाजाही प्रतिबंधित, आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे प्रतिबंध संवाद न्यूज एजेंसी मंडी। सर्दियों में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने देव कमरूनाग मंदिर और शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्गों पर […]
November 19, 2026
गोहर (मंडी)। बिलासपुर के संस्कृति भवन में आयोजित राज्य स्तरीय पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अभिलाषी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में स्टेट फार्मेसी काउंसिल हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में वीरेंद्र सिंह, तुषार और सूरज […]
November 19, 2026
रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में हुआ खुलासा संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर क्षेत्र की बेटियों में एनीमिया (खून की कमी) की समस्या सामने आई है। बुधवार को डोहग स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 छात्राओं के रक्त की जांच की गई। इनमें करीब […]
