गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:पोस्टर प्रेजेंटेशन में अभिलाषी विवि के विद्यार्थी दूसरा स्थान पर – Abhilashi University Students Secured Second Place In Poster Presentation

November 19, 2026


गोहर (मंडी)। बिलासपुर के संस्कृति भवन में आयोजित राज्य स्तरीय पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अभिलाषी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में स्टेट फार्मेसी काउंसिल हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में वीरेंद्र सिंह, तुषार और सूरज ठाकुर ने भाग लिया।

विद्यार्थियों ने एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के प्रति बैक्टीरिया में बढ़ते प्रतिरोध और इससे निपटने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर शोधपरक पोस्टर प्रस्तुत किया। इसमें एफ्लक्स पंप से दवाओं का प्रभाव कम करने तथा एफ्लक्स पंप इनहिबिटर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये मल्टीड्रग रेजिस्टेंट संक्रमणों से मुकाबले की संभावनाओं को दर्शाया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ भारत, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला’ थी। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. आरके अभिलाषी, प्रति-कुलाधिपति डॉ. एलके अभिलाषी, कुलपति प्रो. एचके चौधरी, अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. पीसी शर्मा, अधिष्ठाता फार्मेसी डॉ. भूपेंद्र तोमर और कुलसचिव डॉ. कपिल कपूर ने बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X