रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mandi News:पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 260 अभ्यर्थी सफल, 932 बाहर – 260 Candidates Succeed In Police Constable Recruitment Physical Test; 932 Disqualified
मंडी

Mandi News:पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 260 अभ्यर्थी सफल, 932 बाहर – 260 Candidates Succeed In Police Constable Recruitment Physical Test; 932 Disqualified

November 24, 2026


260 candidates succeed in police constable recruitment physical test; 932 disqualified

पंडोह ​स्थित पुलिस बटालियन के मैदान में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत ऊं

परीक्षा देने पहुंचे युवाओं में करीब 22 फीसदी ही पार कर पाए शारीरिक दक्षता की कसौटी

दो हजार अभ्यर्थियों में से 856 नहीं पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। पुलिस की वर्दी पहनने का सपना लेकर मंगलवार को पंडोह में शारीरिक परीक्षा देने पहुंचे युवाओं में से कई को निराश होकर लौटना पड़ा। मंडी जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत आयोजित शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) में 1192 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से केवल 260 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। जबकि 932 अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षण पूरा नहीं कर पाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस तरह परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में करीब 22 प्रतिशत ही सफलता हासिल कर सके।

मंगलवार की भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 2000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1192 अभ्यर्थी ही पंडोह पहुंचे। जबकि 856 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को पहले शारीरिक मानक परीक्षण से गुजरना पड़ा। इसमें निर्धारित शारीरिक मापदंडों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस को परखा गया। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया।

दौड़, ऊंची, लंबी कूद और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन करना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती रहा। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में युवा इन कसौटियों को पार नहीं कर पाए। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जा रही है। प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों और मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X