रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:ओच्छघाट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन घायल – Thress Injured In Accident

November 24, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ओच्छघाट में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। टटूल गांव के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे हादसा हो गया। कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार किया जा रहा है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं अन्य दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों की पहचान अमित निवासी गलानग, ओम प्रकाश निवासी गलानग और रत्न चंदेल निवासी चेवा के रूप में हुई है। एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X