सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:होटल कर्मचारियों के आवास पर की आयकर विभाग की टीम ने छानबीन – Income Tax Department Team Conducted A Search At The Hotel Staff’s Accommodation

November 15, 2026


वृंदावन। शंकर सेठ से जुड़े सर्राफा और होटल कारोबारियों के ठिकानों पर चल रही जांच का दायरा अब उनके कर्मचारियों तक पहुंच गया है। आयकर विभाग की टीम ने रविवार को कार्रवाई के तीसरे दिन मदनमोहन मंदिर के समीप स्थित एक होटल कर्मचारी के घर पर पहुंचकर दस्तावेज की बारीकी से छानबीन की।

सूत्रों के अनुसार, मदनमोहन मंदिर के समीप रहने वाले सोनू स्थानीय रेडिसन होटल में कार्यरत हैं, जबकि उनके भाई प्रदीप सुनरख मार्ग स्थित एक अन्य होटल में सेवा दे रहे हैं। रविवार दोपहर आयकर अधिकारियों की टीम ने मदनमोहन रोड चौराहे के पास स्थित इनके आवास पर पहुंचकर कागजातों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

अकाउंटेंट के घर पर प्रवेश को लेकर हुई थी मशक्कत

इससे पहले, शनिवार देर शाम आयकर विभाग की टीम शहर के सर्राफा बाजार स्थित प्रतिष्ठित आरएस ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान पर जांच के लिए पहुंची थी। इसके बाद टीम एक अकाउंटेंट के घर भी गई। हालांकि, उस समय अकाउंटेंट के घर पर न होने के कारण महिलाओं ने टीम को अंदर प्रवेश नहीं दिए। अधिकारियों ने महिला पुलिस बल को बुलाया और अकाउंटेंट के घर लौटने के बाद ही टीम घर में अंदर जा सकी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X