रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास और गला दबाकर हत्या की कोशिश में सास-ससुर पर प्राथमिकी – Fir Against Mother-in-law And Father-in-law For Attempt To Rape And Strangulate Married Woman To Death
मेरठ

Meerut News:विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास और गला दबाकर हत्या की कोशिश में सास-ससुर पर प्राथमिकी – Fir Against Mother-in-law And Father-in-law For Attempt To Rape And Strangulate Married Woman To Death

November 23, 2026


सरधना। विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का भी आरोप है।

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। दंपती का करीब तीन वर्षीय बेटा है। विवाहिता के मुताबिक उसका पति पिछले करीब तीन साल से लापता है। उसकी गुमशुदगी रुड़की के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति के लापता होने के बाद सास-ससुर ने उस पर मायके से रुपये और दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोप है कि ससुर राजकुमार पिछले एक साल से उसके साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास कर रहा था। उसने रुड़की पुलिस को कई बार शिकायत दी। आरोप है कि 17 नवंबर को सास कुसुमलता पड़ोस में आयोजित कार्यक्रम में गई हुई थी। विरोध करने पर ससुर ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सास घर पहुंची तो पीड़िता ने उसे आपबीती बताई। आरोप है कि सास ने उल्टा उसी पर आरोप लगाते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर सरधना थाने पहुंचे।

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने राधा की तहरीर के आधार पर सास कुसुमलता और ससुर राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X