रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, नगर पंचायत ने की कार्रवाई – Illegal Construction On Government Land; Nagar Panchayat Takes Action
मेरठ

Meerut News:सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, नगर पंचायत ने की कार्रवाई – Illegal Construction On Government Land; Nagar Panchayat Takes Action

November 21, 2026


Illegal construction on government land; Nagar Panchayat takes action

चेक बाउंस के मामलों की सुनवाई करते जज। स्रोत : प्रशासन

– व्यापारी को स्वयं अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे में सरकारी जमीन पर कब्जे और दुकानों के आगे अवैध निर्माण की शिकायतों पर शनिवार को नगर पंचायत के टीम ने कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। टीम ने नेहरू पार्क के समीप और स्टेट बैंक चौराहे के सामने हो रहे निर्माण कार्यों को रुकवाया।

स्टेट बैंक चौराहे के समीप सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में की थी। आरोप था कि दुकानों को आगे बढ़ाकर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत पर पहुंचे दल के सामने निर्माणकर्ता ने जमीन को अपनी बताया। अधिकारियों ने उसे जमीन के स्वामित्व से संबंधित सभी दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य बंद करने को कहा। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों से अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायतें मिली थीं। दल भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

नेहरू पार्क के समीप मुख्य मार्ग पर एक व्यापारी अपनी दो दुकानों को सड़क की ओर बढ़ाकर अवैध अतिक्रमण करा रहा था। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन के लिए जगह कम होने की आशंका थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण कार्य को रुकवा दिया। व्यापारी को स्वयं अतिक्रमण हटाने और भविष्य में नियमों के विरुद्ध अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।

मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या

कस्बे के मुख्य बाजार में भी अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। कई दुकानदारों ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्ते पर कब्जा कर रखा है। इससे ग्राहकों और राहगीरों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से मुख्य बाजार में भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X