शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने के लिए आज से घर-घर जाएंगे बीएलओ – Blos Will Go Door-to-door Starting Today To Add Names That Were Left Out Of The Electoral Roll

November 20, 2026


पंचकूला। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची के प्रारूप से छूटे नामों को जोड़ने के लिए 20 नवंबर से घर-घर अभियान चलाया जाएगा। कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 30 नवंबर तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाएगा।

अभियान की तैयारियों को लेकर वीरवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अधिकारियों और बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इलेक्शन कानूनगो कुलदीप सिंह ने प्रपत्र भरने और एकत्रित करने की प्रक्रिया समझाई। मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ईसीआई नेट मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन प्रपत्र जमा कर सकेंगे।

प्रशिक्षण में रायपुर रानी के बीडीपीओ परमनंदन, इलेक्शन नायब तहसीलदार अजय राठी सहित दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी और बीएलओ मौजूद रहे। निर्वाचन विभाग के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X