मुरादाबाद। दिवाली पर वाहन खरीदने का उत्साह इस बार पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस दिवाली कुल 5892 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 12.4 फीसदी अधिक है। वर्ष 2025 में 5243 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।
इस साल दिवाली पर 649 अधिक वाहनों का पंजीकरण हुआ। दोपहिया वाहनों की खरीद में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। दिवाली पर वर्ष 2025 में 4607 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ था। वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 5120 हो गई। यानी 513 अधिक बाइक खरीदी गईं। दोपहिया वाहनों की खरीद में करीब 11.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह ने बताया कि दिवाली पर वाहन बाजार में दोपहिया वाहनों की मांग सबसे अधिक रही।
00
दिवाली पर कारों की बिक्री घटी
-दिवाली पर वर्ष 2025 में 509 कारें बिकी थीं, जो वर्ष 2026 में घटकर 444 रह गईं। मोटर कैब की संख्या भी वर्ष 2025 के नौ से घटकर वर्ष 2026 में तीन हो गई। मालवाहक वाहनों की बिक्री वर्ष 2025 के 82 से घटकर वर्ष 2026 में 47 पर आ गई। वहीं तीन पहिया वाहनों की बिक्री वर्ष 2025 में 25 हुई। यह वर्ष 2026 में बढ़कर 147 हो गई।