रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:ट्रेन में महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल, वर्दीधारी भी दिखे मारपीट करते – Video Of Women Being Beaten On A Train Goes Viral; Uniformed Personnel Also Seen Taking Part In The Assault

November 22, 2026


– सीट पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

– जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, महिला और उसकी बेटियों की भूमिका की जांच

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। जननायक एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला खून से लथपथ नजर आ रही है जबकि वर्दी पहने जीआरपी के जवान भी महिलाओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं ने पहले सिपाहियों के साथ मारपीट की थी।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि 18 नवंबर की शाम जननायक एक्सप्रेस (15211) मुरादाबाद स्टेशन से गुजरी थी। ट्रेन में बिहार के बेतिया निवासी रूबी अपनी तीन बेटियों के साथ लुधियाना जा रही थी। ट्रेन में एक महिला गोद में बच्चा लेकर खड़ी थी। उसने सीट पर लेटी रूबी से बैठने के लिए जगह मांगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर जीआरपी थाने में तैनात सिपाही अजय कुमार और ललित सागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रूबी से दूसरी महिला को बैठने के लिए जगह देने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान रूबी ने सिपाहियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में चंदन ठाकुर और पिक्कू कुमार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है। रूबी और उसकी बेटियों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को वायरल हुए वीडियो में सिपाही भी महिलाओं को पीटते नजर आ रहे हैं। एसपी जीआरपी का कहना है कि महिला और उसकी बेटियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X