रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:तौल लिपिकों की घटतौली में संलिप्तता मिली तो लाइसेंस निलंबित होगा – If Weighing Clerks Are Found To Be Involved In Under-weighing, Their Licenses Will Be Suspended

November 24, 2026


गन्ना एवं चीनी अधिकारी के साथ बाट माप के अधिकारी करेंगे संयुक्त जांच अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। गन्ना किसानों के हितों की रक्षा एवं तौल व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए घटतौली की शिकायतों पर तत्काल क्षेत्रीय अधिकारी कार्यवाही करेंगे। इस मामले में चीनी मिल गेट एवं बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों का गन्ना एवं चीनी विभाग के साथ बाट-माप विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे।

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल लिपिकों की घटतौली में संलिप्तता पाए जाने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X