रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bareilly News:पैतृक गांव आमगांव में पहुंचा शहीद अंकुश का शव तो पांच किमी तक उमड़ पड़ा जनसैलाब – When The Mortal Remains Of Martyr Ankush Reached His Ancestral Village, Amgaon, A Massive Crowd-stretching For Five Kilometers-gathered To Pay Their Respects
बरेली

November 24, 2026

बदायूं। हिसार में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान टैंक की चपेट में आने से शहीद हुए अंकुश कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह करीब नौ बजे उनके पैतृक गांव आमगांव में पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए करीब पांच किलोमीटर तक जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दातागंज तिराहे स्थित डिपॉल स्कूल से फूलों से सजे सैन्य वाहन से अंतिम यात्रा शुरू हुई। रास्ते भर भारत माता की जय और शहीद अंकुश अमर रहें के नारे गूंजते रहे। लोगों ने जगह-जगह पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। वहीं, बेटे की अर्थी के पीछे काफी दूर तक मां रेशमा दौड़ीं। मां का यह हाल देखकर लोग गमगीन हो गए। पत्नी पूजा पति के अंतिम दर्शन कर बेसुध हो गईं।

सेना से नायक पद से रिटायर्ड पिता आदेश कुमार ने भी बेटे को अंतिम विदाई देते समय अपना दर्द छिपाने की कोशिश की। इस दौरान भाई विनीत और अन्य परिजन उन्हें संभालते रहे।

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांव से बाहर बदायूं-दातागंज रोड पर ग्राम समाज की जमीन पर करीब 12 बजे शहर विधायक महेश चंद गुप्ता, डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा, एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी आदि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सैन्य सम्मान के साथ अंकुश का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान सेना की 101 फील्ड रेजिमेंट के जवानों ने तीन राउंड फायरिंग कर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि शहीद के छोटे भाई विनीत ने दी। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार थानों की पुलिस तैनात रही।

बता दें कि हरियाणा के हिसार जिले के भोजराज गांव के पास सैन्य प्रशिक्षण के दौरान शनिवार दोपहर टैंक की चपेट में आने से नायक अंकुश कुमार शहीद हो गए थे। अंकुश कुमार सेना की टू गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युद्धाभ्यास में करीब 32 टैंक शामिल थे। टैंकों की एक साथ आवाजाही से धूल का घना गुबार उठने के कारण दृश्यता कम हो गई थी। इसी दौरान एक टैंक की चपेट में आने से अंकुश और शामली जिले के लांस नायक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

बच्चों को ककोड़ा मेला घुमाने का वादा रह गया अधूरा

बदायूं। पिता के कंधों पर बैठकर बच्चों का ककोड़ा मेले की सैर करने का सपना अधूरा रह गया। शनिवार दोपहर बच्चों से फोन पर बात कर रविवार को घर आने का वादा करने वाले नायक अंकुश कुमार अब कभी नहीं लौटेंगे। पिता आदेश कुमार के मुताबिक, अंकुश के दो बच्चे नंदिनी (11) और हर्ष (7) हैं। शनिवार अपराह्न करीब दो बजे अंकुश ने फोन पर बच्चों से बातचीत की थी।

उन्होंने रविवार को छुट्टी पर घर आने की बात कही थी। घर में उनके आने का इंतजार हो रहा था। पत्नी पूजा और बच्चे नंदिनी व हर्ष उनके साथ समय बिताने को उत्साहित थे। परिवार ने ककोड़ा मेले में घूमने की योजना बनाई थी। बच्चों की इच्छा थी कि पिता उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर मेला दिखाएं, आखिरी बातचीत अब परिवार के लिए जिंदगीभर की याद बन गई। संवाद

16 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे अंकुश

अंकुश कुमार पटेल ने वर्ष 2010 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी। उनके पिता आदेश कुमार सिंह भी सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में सैन्य सेवा की परंपरा रही है। चाचा घनेंद्र सिंह और ताऊ के बेटे अमित कुमार भी सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अंकुश के छोटे भाई विनीत नौकरी करते हैं। अंकुश की शहादत से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

वह नहीं हैं, ये उनके परिवार को कभी महसूस नहीं होने देंगे : लेफ्टिनेंट निखिल

शहीद अंकुश को अंतिम विदाई देने के लिए सेना की 101 फील्ड रेजिमेंट की गार्ड भी पहुंची। लेफ्टिनेंट निखिल प्रताप सिंह ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद की वर्दी उनके ताऊ के बेटे अमित को और तिरंगा पिता आदेश कुमार को सौंपा। इसके बाद लेफ्टिनेंट निखिल प्रताप सिंह ने अपील करते हुए कहा कि शहीद अंकुश की तस्वीर को घर में पूजा के स्थान पर रखा जाए। घर में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले उनके आगे माथा जरूर टेकें। उन्होंने जो किया है, वह बहुत कम लोग कर पाते हैं। यह देश का सर्वोच्च बलिदान है। हम सब इनके परिवार की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं है यह शहीद के परिवार को कभी महसूस नहीं होना चाहिए।

स्मारक और गांव के मुख्य मार्ग पर गेट बनवाने की मांग

अंतिम दर्शन के बाद परिवार ने बदायूं-दातागंज मार्ग पर ग्राम समाज की जमीन पर शहीद के नाम पर शहीद स्मारक बनवाने की मांग की। मांग की कि गांव के मुख्य मार्ग पर गेट बनवा दें। गेट और सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाए। इस पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मांग को उच्चस्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

शहर विधायक ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बदायूं। शहर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शहीद जवान अंकुश के गांव पहुंचकर उन्हें सलामी दी। शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कींं। महेश गुप्ता ने कहा कि वीर जवान अंकुश पटेल ने मां भारती की सेवा में जीवन समर्पित किया है। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भुला सकेगा। उधर, पूर्व मंत्री आबिद रजा की ओर से उनके पीआरओ सरताज अली खान ने आम गांव पहुंचकर अंकुश पटेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संवाद

लांस नायक मनीष को शामली में दी गई अंतिम विदाई

शामली/बाबरी। हिसार कैंट में युद्ध अभ्यास के दौरान बलिदान हुए लांस नायक मनीष कुमार को सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव भाज्जू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे। सुबह करीब नौ बजे सेना के फूलों से सजे वाहन से पार्थिव शरीर को हिसार, मेरठ कैंट से शामली लाया गया। करीब तीन किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान ””””भारत माता की जय”””” और ””””मनीष अमर रहे”””” के नारे गूंजते रहे। पत्नी बुलबुल बार-बार बेहोश हो रही थी और परिवार बिलख पड़ा। पिता रामवीर भी अपने आंसु छिपाते नजर आए। चचेरे भाई सूरज ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। संवाद

बदायूं के आमगांव में शहीद अंकुश का पार्थिव देह पहुंचने के बाद विलाप करती महिलाएं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X