शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mp:दान विवाद से चर्चा में आया मां बगलामुखी मंदिर, आखिर क्यों देशभर की आस्था का बड़ा केंद्र है यह सिद्धपीठ? – Nalkheda Baglamukhi Temple Donation Controversy Agar Malwa Pitambara Siddhpeeth Investigation Madhya Pradesh
आगर-मालवा

Mp:दान विवाद से चर्चा में आया मां बगलामुखी मंदिर, आखिर क्यों देशभर की आस्था का बड़ा केंद्र है यह सिद्धपीठ? – Nalkheda Baglamukhi Temple Donation Controversy Agar Malwa Pitambara Siddhpeeth Investigation Madhya Pradesh

November 2, 2026


nalkheda baglamukhi temple donation controversy agar malwa pitambara siddhpeeth investigation madhya pradesh

महाभारत काल से जुड़ी है मंदिर की मान्यता

विस्तार

अयोध्या राम मंदिर में दान और चंदे को लेकर उठे विवाद की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर से भी दान में कथित हेरफेर का मामला सामने आ गया। शिकायतों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन इस विवाद के बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर नलखेड़ा का मां बगलामुखी मंदिर इतना प्रसिद्ध क्यों है, जहां हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु, साधक और विशिष्ट लोग पहुंचते हैं।

दान में हेरफेर के आरोप, सरकार ने बनाई जांच समिति

आगर-मालवा कलेक्टर ने मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने का आदेश जारी किया। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि आधिकारिक मंदिर प्रबंधन समिति से अलग एक गैर-सरकारी समिति श्रद्धालुओं से चंदा और दान एकत्र कर रही थी। आरोप है कि भक्तों द्वारा दान में दिए गए नकद, सोना, चांदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान समानांतर व्यवस्था के जरिए एकत्र कर निजी बैंक खातों में जमा किए जा रहे थे। इन शिकायतों के आधार पर राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X