शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:आयुष अस्पताल में आईपीडी शुरू करने की तैयारी – Preparations Underway To Launch Ipd Services At Ayush Hospital

November 3, 2026


आयुष अस्पताल में अब आईपीडी (अंतरंग रोगी विभाग) शुरू करने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। इसके लिए जरूरी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में उपलब्ध मैनपावर के आधार पर भी आईपीडी शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल का कार्यभार संभालने वाले डॉ. केएस नपलचियाल ने बातचीत में यह जानकारी दी। इससे पहले वह देहरादून में इसी विभाग में संयुक्त निदेशक थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आईपीडी संचालन के लिए एचआर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से आईपीडी शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को अस्पताल में संधिवात और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिक जिन्हें संधिवात की समस्या है उनका सुबह नौ बजे से थेरेपी के साथ निशुल्क उपचार भी किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप मेहरा, फार्मसिस्ट विजय सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X