रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:कथा में दिया लोभ त्याग और संतोष का संदेश – The Message Of Renouncing Greed And Embracing Contentment, As Presented In The Story

November 27, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Sat, 28 Nov 2026 12:55 AM IST

The message of renouncing greed and embracing contentment, as presented in the story.

किच्छा। रामलीला मैदान पुरानी गल्ला मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का पारायण हो गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी के सान्निध्य में नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने कथा का वर्णन किया। महाराज ने बताया कि वैराग्य, संतोष और भक्ति से मनुष्य नर से नारायण तक की यात्रा कर सकता है। उन्होंने कहा कि कथा सत्संग का उद्देश्य मनुष्यता का निर्माण करना है। महाराज ने लोभ को मनुष्यता के प्रकटीकरण में सबसे बड़ी बाधा बताया जिससे हिंसा, भ्रष्टाचार और अशांति फैलती है। उन्होंने लोभ से मुक्ति को पापों के नाश का मार्ग बताया। शुक्रवार को विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जन किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X