शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:पांच बिजलीघरों के 10 फीडरों से तीन दिन गुल रहेगी बिजली – Power Supply Will Remain Disrupted For Three Days Across 10 Feeders Served By Five Power Stations

November 19, 2026


हल्द्वानी। यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन से जुड़े उपभोक्ताओं को 21 नवंबर से तीन दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। जयपुर पाडली और आईटीआई डहरिया में निर्माणाधीन बिजलीघर के लिए 33 केवी लाइन खींचने, अनुरक्षण कार्य, डीटीआर मीटरिंग, कंडक्टर बदलने के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर, आईटीआई और फूलचौड़ बिजलीघर के 10 फीडरों की आपूर्ति रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। इससे तीन दिन में 50 से अधिक काॅलोनियों की 50 से 60 हजार की आबादी प्रभावित होगी। ईई एसके गुप्ता के अनुसार पहले दिन कुसुमखेड़ा, फतेहपुर, बसानी, जज फार्म, ईको टाउन, देवलचौड़, 23 नवंबर को संगम विहार, लामाचौड़, फतेहपुर, बसानी, जज फार्म, ईको टाउन, खन्ना फार्म और 25 नवंबर को हरिनगर, लामाचौड़, फतेहपुर और संगम विहार फीडर में काम किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X