शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:गणित पढ़ाने वाला कोई नहीं, भौतिक में एकमात्र प्राध्यापक – There Is No One To Teach Mathematics; In Physics, There Is Only A Single Professor

November 19, 2026


चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत परिसर में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिसर में गणित विषय पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता तैनात नहीं है। लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण छात्र-छात्राओं को गणित की बारीकियां समझने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भौतिक विज्ञान विषय में केवल एक प्रवक्ता तैनात है, जबकि जीव विज्ञान पढ़ाने के लिए कोई प्राध्यापक उपलब्ध नहीं है।

ऐसे में विद्यार्थियों को संबंधित विषयों की पढ़ाई में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शिक्षकों की कमी के चलते पाठ्यक्रम पूरा करने और विषयों की बेहतर समझ विकसित करने में भी बाधा आ रही है। वहीं योग पढ़ाने वाला भी कोई नहीं है। निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को पहले ही दी गई है।————–

एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा प्रबंधन को समस्या का समाधान करने की जरूरत है। छात्र-छात्राओं को गणित विषय लेने से पहले 10 बार सोचना पड़ रहा है किआखिर वह पढ़ाई कैसे करेंगे।

मुकेश महर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

——

लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की मांग विश्वविद्यालय प्रबंधन से की जाती रही है, लेकिन समाधान में समय लग रहा है। कैंपस बन तो गया लेकिन अभी भी व्यवस्थाएं पूरी नहीं है।

मनीष महर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X