शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:मझावली-जगनपुर लिंक रोड का निर्माण शुरू न होने पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट – Contractors Will Be Blacklisted If Construction Of The Majhawali-jaganpur Link Road Does Not Begin

November 20, 2026


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मझावली-जगनपुर लिंक रोड के निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। मझावली-जगनपुर लिंक रोड के निर्माण में हो रही देरी और किसानों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में जिलाधिकारी मेधा रूपम से जिला मुख्यालय में मुलाकात की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में लापरवाही और देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किसानों की 10 प्रतिशत आबादी भूखंडों की बैकलीज, रोजगार सहित अन्य लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने बताया कि जिलाधिकारी ने किसानों की लंबित मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X