शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:कार ने खड़ी गाड़ी और बाइक में मारी टक्कर, दोनों क्षतिग्रस्त – A Car Collided With A Parked Vehicle And A Motorcycle; Both Were Damaged

November 20, 2026


A car collided with a parked vehicle and a motorcycle; both were damaged.

कौशांबी। थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर-एक में तेज रफ्तार कार ने पार्क के पास खड़ी गाड़ी और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास व कार में कोई मौजूद नहीं था, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के मंडोली निवासी विशाल सेक्टर-1 के सार्थक एन्क्लेव स्थित एक घर में कार चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन नवंबर की दोपहर पौने दो बजे उन्हें टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पार्क की दीवार के पास खड़ी कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। पास में खड़ी उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विशाल ने भूपेश नाम के व्यक्ति पर लापरवाही से तेज रफ्तार में कार चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X