एमपी: देवास में बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में बवाल, जमकर हुआ पथराव; पांच से छह लोग घायल
देवास जिला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बरोठा के सांसी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद पथराव में बदल गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
