रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:नकदी व चेन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार – Two Accused Arrested For Theft Of Cash And A Chain

November 28, 2026


पलवल।

गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव भुर्जा में घर से नकदी, सोने की चेन और गैस सिलिंडर चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हथीन थाना क्षेत्र के गांव मंडकोला निवासी राकेश और देवेंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी कब्जे में ली है। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, भुर्जा निवासी रमेश ने 20 अक्तूबर को धतीर पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि 16 अक्तूबर को उनके घर में चोरी हुई थी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों आरोपी पल्सर बाइक पर सिलेंडर ले जाते दिखाई दिए थे। एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X