रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:अस्पताल परिसर से एंगल चोरी करते पकड़ा – Caught Stealing Angle Bars From Hospital Premises

November 28, 2026


पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर से शनिवार सायं करीब साढ़े तीन बजे लोहे के एंगल चोरी करते एक युवक को अस्पताल स्टाफ ने पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी भाग गया। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात एफएसओ रवि ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे एक युवक लोहे के एंगल ले जा रहा था। उससे लोहे के एंगल के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। उसने अपनी पहचान सैनी कॉलोनी निवासी के रूप में बताई। उसने बताया कि उसे अपने बच्चे व गर्भवती पत्नी के लिए दूध लेने के लिए 100 रुपये की जरूरत थी। उसने इसी के लिए अपने साथी के कहने पर एंगल चोरी की थी। मोहन मौके से भाग निकला। एफएसओ रवि ने बताया कि थाने में इसकी शिकायत करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X