Palwal News:सड़क हादसे में घायल किसान ने तोड़ा दम – Farmer Injured In Road Accident Passes Away
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-अलीगढ़ रोड पर अमन ढाबा के पास सड़क हादसे में घायल किसान की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिहोल गांव निवासी बाबूराम शनिवार को बाइक से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान अमन ढाबा के सामने वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद बाबूराम के भतीजे प्रमोद समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद बुधवार को बाबूराम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
