Panchkula News:नागरिक अस्पताल में दिनदहाड़े स्कूटर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी – Scooter Stolen In Broad Daylight At Civil Hospital; Accused Captured On Cctv
सुबह 11:35 बजे सी ब्लॉक के बाहर से स्कूटर लेकर फरार हुआ आरोपी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को दिनदहाड़े एक कर्मचारी का स्कूटर चोरी हो गया। घटना सुबह करीब 11:35 बजे की है। आरोपी सी ब्लॉक के बाहर रैंप के पास खड़ा स्कूटर लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, अस्पताल कर्मचारी ने अपना स्कूटर सी ब्लॉक के बाहर खड़ा किया था। इसी दौरान आरोपी पहले ओपीडी के पास पंजीकरण करवाने के लिए लगी लाइन में खड़ा दिखाई दिया। इसके बाद वह रैंप के पास पहुंचा और मौका पाकर स्कूटर लेकर फरार हो गया। कर्मचारी को स्कूटर चोरी होने का पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में हुई चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
