Patiala News:स्वास्थ्य मंत्री ने काफिला रोक हादसाग्रस्त व्यक्ति को दिया प्राथमिक उपचार, भेजा अस्पताल – The Health Minister Stopped The Convoy To Give First Aid To The Accident Victim And Sent Them To The Hospital
पटियाला। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने वीरवार को रास्ते में अपना काफिला रोक कर सड़क हादसे के शिकार मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा। उनके पहुंचने से पहले ही हादसे में मौके पर ही अन्य मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हादसे का शिकार हुए थे, जिनमें से एक गंभीर घायल था। डॉ. बलबीर सिंह ने तुरंत घायल को अपनी गाड़ी से नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के समय वाहनों को धीरे व ध्यान से चलाएं क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही व जल्दबाजी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने लापरवाही से बचने और सड़कों पर सावधानी बरतने पर जोर दिया।
