Pilibhit News:एक माह में तीन टूर्नामेंट, तीनों में फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा – Three Tournaments In One Month; Won The Final In All Three To Claim The Trophies
निघासन। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियन कुमार विशेष और उनकी टीम ने एक माह के भीतर तीन अलग-अलग टूर्नामेंटों में जीत हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
टीम की इस उपलब्धि का सिलसिला महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट से शुरू हुआ। यहां शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ में आयोजित दो प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और दोनों के फाइनल मुकाबले जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
हाल ही में लखनऊ के एसएआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित लेट केएन सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मिली जीत ने टीम की उपलब्धियों में एक और ट्रॉफी जोड़ दी। लगातार तीन प्रतियोगिताओं में खिताबी जीत हासिल करना टीम के खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, बेहतर रणनीति और आपसी तालमेल को दर्शाता है। कुमार विशेष और उनकी टीम की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
