शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:धनतेरस पर सराफा बाजार में बढ़ने लगी रौनक – The Bullion Market Begins To Liven Up Ahead Of Dhanteras
पीलीभीत

Pilibhit News:धनतेरस पर सराफा बाजार में बढ़ने लगी रौनक – The Bullion Market Begins To Liven Up Ahead Of Dhanteras

November 5, 2026


पीलीभीत। धनतेरस को लेकर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। त्योहार को देखते हुए बुधवार से ही सराफा कारोबारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के जेपी रोड स्थित शोरूमों को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। वहीं, दुकानों के काउंटरों पर नए डिजाइन के आभूषणों को सजाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है।

धनतेरस पर चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पायल और चांदी के नोट खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सोने की चेन, पेंडिल, झुमके और अंगूठियों की भी मांग बनी हुई है। बाजार में महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद के आभूषण देखने के लिए शोरूम पहुंच रही हैं। खासतौर पर नाम के अक्षर, ओम और दिल के आकार वाले पेंडिल पसंद किए जा रहे हैं। इनके साथ पतली सोने की चेन की एडवांस बुकिंग भी कराई जा रही है।

वहीं पुरुषों में भी सोने की अंगूठी, बिस्किट, रोप, कर्ब और नवाबी चेन को लेकर उत्साह है। कई ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन के आभूषण तैयार कराने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं।

सराफा कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस को लेकर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग बजट के अनुसार कुछ रकम जमा कर एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, ताकि पर्व के दिन अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकें। कारोबारियों को इस बार धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

00

बाजार में धनतेरस को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं, त्योहार पर कल काफी मुनाफे की उम्मीद है इस बीच प्रतिस्पर्धा के चलते एक से एक आभूषण डिजाइन मंगवाए गए हैं। – राघव अग्रवाल, सराफा कारोबारी

00

बाजार में जिस तरह से भीड़ बढ़ रही है, धनतेरस पर पिछले साल के मुकाबले अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक से एक नए चेन व पैंडल, चांदी के सिक्के के डिजाइन भी आए हैं। – कमल अग्रवाल, सराफा कारोबारी

राघव अग्रवाल।

राघव अग्रवाल।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X