शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल रिपोर्ट दर्ज – Bike Rider Seriously Injured In Vehicle Collision Reported

November 6, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 07 Nov 2026 12:46 AM IST

Bike rider seriously injured in vehicle collision reported

न्यूरिया। बलदेवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। शहर के एकता नगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र पांडेय ने तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके बहनोई अश्वनी कुमार पांडेय निवासी सहजनिया, थाना न्यूरिया, बाइक से पीलीभीत से घर जा रहे थे। बलदेवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X