गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:हलवाई छोड़ अब सहालग में कैटर्स का चलन तेज, बुकिंग हो रहीं प्रति प्लेट – Traditional Confectioners (halwais) Are Being Sidelined During The Wedding Season In Favor Of Caterers, With Bookings Now Being Made On A ‘per-plate’ Basis

November 19, 2026


Traditional confectioners (halwais) are being sidelined during the wedding season in favor of caterers, with bookings now being made on a 'per-plate' basis.

एक कार्यक्रम में लगा कैटर्स का सामान। स्रोत- व्यापारी

पीलीभीत। सहालग शुरू होते ही जिले में कैटरिंग कारोबार चमकने लगा है। शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में खानपान की व्यवस्था के लिए लोग पारंपरिक हलवाई के बजाय अब कैटर्स को दावत की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। कैटरर्स को खाना बनाने से लेकर परोसने और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपकर लोग खुद को तैयारियों की भागदौड़ से दूर रख रहे हैं। शहर में कैटरिंग का चलन तेजी से बढ़ा है।

21 नवंबर से सहालग शुरू हो रही है। ठंड के सीजन की पहली सहालग होने के चलते अधिकांश कैटर्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, वहीं दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए भी लोग संपर्क कर बुकिंग करा रहे हैं। लोग कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या के हिसाब से प्रति प्लेट दर तय कर पूरी व्यवस्था कैटर्स को सौंप रहे हैं। इससे आयोजकों को खाद्य सामग्री जुटाने, हलवाई और अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती। कैटरर्स मेन्यू के अनुसार खाना तैयार कराने से लेकर मेहमानों को परोसने तक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शहर के कैटर्स कारोबारी अनिल ने बताया कि शहर में इन दिनों कैटरिंग की बुकिंग 700 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये प्रति प्लेट तक पहुंच रही है। मेन्यू और व्यंजनों की संख्या के अनुसार दर तय की जा रही है। कैटरर्स के लिए सहालग का सीजन कारोबार बढ़ाने का मौका बन रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X