शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:हाईवे के गड्ढे राहगीरों को दे रहे दर्द, रात में हादसों का खतरा – Potholes On The Highway Are Causing Distress To Commuters, With An Increased Risk Of Accidents At Night
पीलीभीत

Pilibhit News:हाईवे के गड्ढे राहगीरों को दे रहे दर्द, रात में हादसों का खतरा – Potholes On The Highway Are Causing Distress To Commuters, With An Increased Risk Of Accidents At Night

November 8, 2026


Potholes on the highway are causing distress to commuters, with an increased risk of accidents at night

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर औरिया के पास गड्ढों से भरी सड़क से गुजरते वाहन।संबाद
– फोटो : udhampur news

न्यूरिया। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। उल्लेतापुर से सैदपुर तक हाईवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गांव औरिया के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

पीलीभीत टनकपुर हाईवे से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गड्ढों से बचने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अचानक वाहन मोड़ना पड़ता है। इससे वाहनों के अनियंत्रित होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दिन में तो चालक गड्ढों को देखकर बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में ये गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह मार्ग अधिक खतरनाक हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के दौरान इनमें पानी भरने से सड़क की हालत और खराब हो गई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई। हाईवे पर घूमने वाले आवारा पशु भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। राहगीरों ने संबंधित विभाग से हाईवे का निरीक्षण कर गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने और आवारा पशुओं को सड़क से हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्या ने बताया कि हाईवे पर जो भी सड़क खराब है उसकी मरम्मत कराने के लिए एनएचआई को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सभी सड़कें दुरुस्त करवाई जा रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X