रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:दौड़ प्रतियोगिता में सुनील रहेे अव्वल – Sunil Finished First In The Running Competition

November 15, 2026


चंपावत। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गोरलचौड़ मैदान में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन रफ्तार यूथ क्लब और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ में सुनील ने प्रथम स्थान, नीरज ने द्वितीय और अशोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शीर्ष 12 प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रोहित रावत उर्फ जॉनी ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसका सीधा लाभ युवाओं को इस प्रतियोगिता में भी देखने को मिला। यहां आशीष उप्रेती, सौरभ उप्रेती आदि थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X